होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश लोकसभा : दिग्विजय सिंह से पिछड़े सिंधिया और शिवराज, कर दिया बड़ा खेला!

मध्यप्रदेश लोकसभा : दिग्विजय सिंह से पिछड़े सिंधिया और शिवराज, कर दिया बड़ा खेला!

मध्यप्रदेश लोकसभा : मध्यप्रदेश में बीते मंगलवार 7 मई को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। लोकसभा के तीसरे रण में प्रदेश के तीन दिग्गजों की किस्मत का फैसला अब ईवीएम मशीन में कैद हो गया है, फैसला क्या होगा यह तो 4 जून को आने वाले चुनाव परिणामों में पता चलेगा, लेकिन परिणाम आने से पहले राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने खेला करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह और केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पछाड़ दिया है। 

आगे निकले दिग्विजय सिंह 

दरसअल, 7 मई को तीसरे चरण के मतदान में प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। सभी सीटों पर करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ। 9 सीटों में से सबसे ज्यादा मतदान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में 72.08 फीसदी हुआ। जबकि गुना लोकसभा जोकि महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है यहां पर मतदान प्रतिशत 69.72 रहा, वही विदिशा लोकसभा जो कि भाजपा का गढ़ माना जाता है यहां पर भाजपा से प्रत्याशी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान है। विदिशा लोकसभा को शिवराज का गढ़ माना जाता है। यहा पर 69.20 फीसदी मतदान हुआ। ऐसे में तीनों दिग्गजों के क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत को देखा जाता तो दिग्विजय सिंह वोटिंग के मामले में पहले पायदान पर है। 

तीन दिग्गज, तीन सीटों पर सबकी नजर

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से विदिशा, गुना और राजगढ़ ऐसी सीट है, जिन पर सभी की नजरे टिकी हुई है। विदिशा लोकसभा भाजपा का गढ़ रही है। यहां से भाजपा के कई दिग्गज नेता लोकसभा चुन कर गए है। इस बार यहां से भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। शिवराज सिंह विदिशा लोकसभा से कई बार सांसद रह चुके है। वही गुना लोकसभा महाराज सिंधिया का गढ़ माना जाता है। हालांकि सिंधिया पिछला लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर हार गए थे। इस बार गुना लोकसभा से महाराज सिंधिया पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। गुना लोकसभा उनकी पारंपरिक सीट रही है, उनके पिता माधवराज सिंधिया इस सीट से सांसद रह चुके है। 

जबकि राजगढ़ सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतरा है। दिगिवजय सिंह 33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे है। यह सीट उनकी पारंपरिक सीट रही है। दिग्विजय सिंह का भाजपा को रोड़मल नागर से मुलाबला है, रोड़मल नागर मौजूदा सांसद है और वे तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। 


संबंधित समाचार