होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS:बड़ी खबर ! जंगल में पेड़ से लटका मिला लड़का -लड़की का शव, कुएं में दो बच्चों की मिली डेडबॉडी

MP NEWS:बड़ी खबर ! जंगल में पेड़ से लटका मिला लड़का -लड़की का शव, कुएं में दो बच्चों की मिली डेडबॉडी

सागर : मध्यप्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास जंगल में एक लड़का - लड़की का शव फंदे से लटका मिला। तो वही दमोह जिले के चौकी गांव में एक खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में एक बच्चे और एक बच्ची का शव मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को बरमाद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस दोनों मामलों  में ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच कर रही है। 

देवरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव की घटना 

बता दें कि पहला मामला सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव की है। जहां जंगल में पेड़ से एक लड़का और लड़की का शव लटका मिला। जब ग्रामीणों ने इस भयानक दृश्य को देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की उम्र 18 तो युवती की 16 से 18 के बीच बताई जा रही है। 

बिना मुंडेर के कुएं में मिली बच्चे और बच्ची की लाश 

तो वही दूसरी घटना दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाली केरबना चौकी गांव में एक खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में एक बच्चे और एक बच्ची के शव मिले हैं। जिसमें बच्चे की उम्र 13 साल और बच्ची की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है। कुएं के पास दो जोड़ी चप्पल भी मिली हैं। जो मृत बच्चों की हो सकती है। फ़िलहाल पुलिस हर पहलू से दोनों मामलों की जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार