होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Crime : चचेरे भाई-बहन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस तलाश रही कारण

MP Crime : चचेरे भाई-बहन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस तलाश रही कारण

खरगौन। जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक और युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को आतमहत्या समझ रही है, लेकिन इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि देर रात दोनों ने महुआ के पेड़ पर फंदा लगाया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर चुकी है।

दनों के पिता सगे भाई 

जानकारी के मुताबिक मामला झिरन्या थाने के नीली खाली गांव का है। यहां एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले हैं। अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे खेत के पास दोनों ने फंदा लगाया है। शब देखे जाने पर इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने मौके पर आकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि  दोनों आपस में चचेरे भाई बहन हैं। इन दोनों के पिता सगे भाई बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या के तौर पर ही देख रही है, लेकिन इन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोनों ने देर रात फंदा लगाया है। पुलिस द्वार इनके नाम जयराम पिता मगन उम्र 20 वर्ष और हतरी पिता छगन उम्र 18 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस दनों के शवों को फंदे से उतार कर मामले की जांच में जुट गई है। 


संबंधित समाचार