होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: अक्षय बम के धोखा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, चेहरे पर पोती कालीख, पुलिस ने दी सुरक्षा

MP NEWS: अक्षय बम के धोखा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, चेहरे पर पोती कालीख, पुलिस ने दी सुरक्षा

भोपाल :  अक्षय बम के पार्टी फेरबदल के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवे आसमान पर है। चुनावी माह में बम के धोखा देने क बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरभर में बम के लगे पोस्टर को फाड़ दिया। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर कालीख भी पोती गई, इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ। उन्हें अक्षय बम के लिए शोक सभा का आयोजन किया। जिसके बाद  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अक्षय बम को सुरक्षा प्रदान की। 

कांग्रेस कमेटी ने शोक सभा का किया आयोजन

बता दें कि आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आज अक्षय बम के लिए अनूठा आयोजन किया।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शोक सभा का आयोजन किया। प्रत्याशी अक्षय बम के बीजेपी में शामिल होने के बाद आज शोक सभा रखी जाएगी। शहर के राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में इंदौर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन में शामिल होंगे।

अक्षय बम के चेहरे पर कालीख पोती गई 

बता दें कि कांग्रेस ने अक्षय बम को इंदौर सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नामांकन के आखिरी दिन अक्षय बम ने अपना नाम वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। जिसके बाद से कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवे आसमान पर है। इसी कड़ी में आज कार्यकर्ताओं ने आज शहरभर में लगे पोस्टर फाड़ दिया। कई पोस्टरों पर अक्षय बम के चेहरे पर कालीख पोत दी गई। 


 


संबंधित समाचार