भोपाल : दतिया उपचुनाव का समय जैसे जैसे पास आ रहा है। वैसे वैसे सियासी बयानबनी का दौर शुरू हो गए है। कांग्रेस - बीजेपी जहां अपने अपने जीत के दावे कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मौके पर कांग्रेस नेता उमंग सिंगार, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध, अजय सिंह राहुल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नाराज नेताओं को साधने में जुटे जीतू
हालांकि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके से नदारद रहे। जिसको लेकर एक बार फिर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। जबकि जीतू पटवारी रविवार शाम से ही दतिया में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी नाराज नेताओं को साधने में जुटे हुए हैं। टिकट न मिलने से असंतुष्ट अवधेश नायक को मनाने वे उनके घर पहुंचे और वहां रात्रि भोजन भी किया। इसके बाद वे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से मिलने उनके निवास पहुंचे।
विशाल आमसभा का आयोजन
बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बाईपास रिंग रोड स्थित विशाल आमसभा का आयोजन किया है। जिसमे पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होकर जनता को साधने का प्रयास करेंगे।