होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Loksabha Election 2024 : 7 मई को 'राजा' और 'महाराज' की किस्मत EVM में होगी बंद, क्या होगा 'मामा 'का लक

MP Loksabha Election 2024 : 7 मई को 'राजा' और 'महाराज' की किस्मत EVM में होगी बंद, क्या होगा 'मामा 'का लक

भोपाल। मध्य प्रदेश में 7 मई को लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इस दिन एमपी की कुल 9 सीटों पर मतदान होना है। जिसमे भिंड, मुरैना, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, गुना, सागर और बैतूल सीट शामिल है। इन सीटों पर बहुमत हासिल करने के लिए अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में उतरे है। इस चुनाव में विदिशा, राजगढ़ और गुना सीट पर सबकी निगाहें टिकी है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनावी दंगल में हैं। चलिए जानते है सभी सीटों के उम्मीदवारों के नाम। 

1 ) भिंड लोकसभा सीट -भाजपा से संध्या राय , कांग्रेस से फूल सिंह बरैया और बहुजन समाजवादी पार्टी से देवाशीष जरारिया उम्मीदवार है। भिंड लोकसभा सीट की सियासी गणित पर नजर डालें तो बीजेपी का गढ़ बन चुकी भिंड लोकसभा सीट को भेदने के लिए कांग्रेस ने इस बार फूल सिंह बरैया को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बसपा ने देवाशीष जरारिया पर भरोसा जताया है। आपको बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भिंड-दतिया संसदीय सीट से उतरने वाले कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने कांग्रेस पार्टी से कुछ दिन पहले इस्तीफा देकर हाथी पर सवार हो गए। बसपा ज्वाइन करने के कुछ ही घंटे बाद उनको भिंड लोकसभा से उम्मीदवार घो​षित कर दिया गया । गौरतलब है कि  टिकट न मिलने से नाराज देवाशीष जरारिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। अब देवाशीष जरारिया   के मैदान में आने से फूल सिंह बरैया की परेशानी बढ़ सकती है। भिंड लोकसभा पर अब मामला त्रिकोणीय हो गया है। अब देखना होगा की इस बार यहां की जनता किसे दिल्ली भेजती है।

2)मुरैना लोकसभा सीट -  सत्यपाल सिंह सिकरवार नीतू कांग्रेस से , रमेश गर्ग बसपा से और शिवमंगल सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार है। मुरैना संसदीय सीट पर बसपा से प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश अग्रवाल का टिकट होने से इस सीट पर जीत का पेंच बुरी तरह फंसा गया है। चुनाव में जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा इसके कयास अच्छे-अच्छे राजनेतिक विशेषज्ञ नहीं लग पा रहे हैं। इस संसदीय सीट से जीत की गारंटी माने जाने वाले क्षत्रिय मतदाताओं के भाजपा और कांग्रेस में बंटने से दोनों दलों के बीच जहां मामला 50-50 दिखाई दे रहा है वही बसपा द्वारा अग्रवाल समाज से प्रत्याशी बनने से चुनाव त्रिकोणीय होता दिखाई पड़ रहा है 

3)भोपाल लोकसभा सीट - 1989 से 2019 तक भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रिकार्ड मतों से हराया था। अब इस बार जीत का स्वाद कौन चखेगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि बीजेपी से आलोक शर्मा , कांग्रेस से अरुण श्रीवास्तव और बसपा से भानु प्रताप सिंह उम्मीदवार है। 

4)ग्वालियर लोकसभा सीट-ग्वालियर-चंबल अंचल के चुनावी दंगल में पिछले एक हफ्ते में समीकरण तेजी से बदल गया है। कांग्रेस पार्टी में जो कार्यकर्ता अपने लिए टिकट मांग रहे थे, उन्होंने पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मैदान में ताल ठोक दी है। कांग्रेस का टिकट मांग रहे कल्याण सिंह कंसाना बहुजन समाज पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। इनका मुकाबला भाजपा के भारत सिंह कुशवाह और कांग्रेस के प्रवीण पाठक से है। 

5) राजगढ़ लोकसभा सीट  - मध्य प्रदेश की वो सीट जिसे कांग्रेस का गढ़ माना गया है,सिर्फ एक छिंदवाड़ा में ही कांगेस का स्कोरबोर्ड टॉप लेवल का रहा है। क्योंकि यहां पर अब तक BJP सेंध मारने में कामयाब नहीं हो पाई है लेकिन BJP इस सीट को भेदने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। भाजपा ने रोडमल नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वही नागर के सामने  कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 33 साल बाद मैदान में उतरे हैं। उनके चुनाव लड़ने से चुनाव दिलचस्प हो गया है, वहीं भाजपा के लिए ये सीट चुनौती बनती जा रही है। राजगढ़, दिग्विजय का गढ़ है। वहीं बसपा से डॉ राजेंद्र सूर्यवंशी मैदान में उतरे है। 

6)विदिशा लोकसभा सीट - साल 1989 से विदिशा लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ बनकर उभरी है। कहा जाता है कि भाजपा का बड़ा नेता विदिशा को भाजपा की सेफ सीट मानकर चुनाव लड़ती है। इस बार भाजपा कि ओर से विदिशा लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।वही कांग्रेस से प्रतापभानु शर्मा और बसपा से किशन लाल लाडिया मैदान में उतरे है। 

7)गुना लोकसभा सीट- गुना लोकसभा है जहां भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के यादवेन्द्र राव देशराज सिंह के बीच मुकाबला है। यहां बहुजन समाज पार्टी की ओर से धनीराम चौधरी को टिकट दिया गया है। इन सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

8)सागर लोकसभा सीट - सागर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस से चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला 'गुड्डू राजा' ,बसपा से भगवती प्रसाद जाटव और भारतीय जनता पार्टी से डॉ लता वानखेड़े उम्मीदवार है। 

9)बैतूल लोकसभा सीट - आदिवासी बाहुल्य बैतूल लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है। बैतूल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी 1996 से लगातार जीत हासिल कर रही है।इस बार बैतूल लोकसभा सीट से बसपा से अर्जुन अशोक भलावी ,भाजपा से  दुर्गादास  उइके और रामू टेकाम कांग्रेस से उम्मीदवार है।


संबंधित समाचार