होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP news : कलेक्टर ने दिए अवकाश प्रतिबंध हटाए जाने के आदेश, इन सरकारी कर्मचारियों के मिलेगा अवकाश

MP news : कलेक्टर ने दिए अवकाश प्रतिबंध हटाए जाने के आदेश, इन सरकारी कर्मचारियों के मिलेगा अवकाश

भोपाल। जिले के सरकारी अधिकारियों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अब सरकारी कर्मचारियों के अवकाश से प्रतिबंध हटा दिया गया है। हालांकि अब भी कई कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा केवल उनको अवकाश की अनुमति दी गई है, जो चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की ड्यूटी में नहीं लगे हैं। चुनाव से संबंधित कर्मचारियों को अभी भी अवकाश नहीं दिया जाना है। 

मिलेगा अवकाश 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी किया है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की बात कही गई है। असल में चुनाव के चलते सभी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब कलेक्टर के आदेश पर इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है। हालांकि अभी भी उन अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध है जो चुनाव ड्यूटी, मतगणना, या स्ट्रांग रूम में तैनात हैं। इनके अलावा सभी कर्मचारी जो चुनाव से जुड़ी ड्यूटी में नहीं लगे हैं, उन्हें अवकाश दे दिया गया है। वे अब अपने साप्ताहिक अवकाश के साथ किसी भी प्रकार के अवकाश लेने के लिए प्रतिबंधित नहीं हैं। अबसे इन कर्मचारियों के अवकाश संबंधी निराकरण पूर्व की भांति ही किया जाना है।


संबंधित समाचार