भोपाल : भारत में दिन पर दिन बढ़ती महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है। फल, सब्जी, दूध , दही, रसोई गैस के बाद अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के साथ साथ सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 2 रूपए की गई है। जिसके चलते अब देशभर में CNG 79.09 रुपये की हो गई है। इतना ही नहीं नई दरें शुक्रवार यानि की आज से देशभर में लागू कर दी गई है।
ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च में हुई
सीएनजी की बढ़ती कीमतों का असर फ़िलहाल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। तो वही सीएनजी में हुई बढ़ोतरी के चलते इसका सीधा असर ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा। जिसकी वजह से आम जनता की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रूपए की बढ़ोतरी
इसके साथ ही शुक्रवार सुबह यानि की 15 मई से देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसकी वजह से आम जनता को एक बार महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते अब भोपाल सहित मध्य प्रदेश में पेट्रोल 109.81 प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीज़ल ₹95 प्रति लीटर हो गया है।