होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : सीएम यादव ने दिग्विजय पर किया वार, चुनाव के लिए अच्छे लग रहे अरविंद केजरीवाल

MP News : सीएम यादव ने दिग्विजय पर किया वार, चुनाव के लिए अच्छे लग रहे अरविंद केजरीवाल

भोपाल। एमपी के सीएम मोहन यादव ने आज दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि दिग्विजय सिंह चुनावों के लिए अरविंद केजरीवाल का समर्थन ले रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि दिग्विजय ने जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल के बारे में हल्की बात कही है मैं उसकी निंदा करता हूं। इतना ही नहीं सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय द्वारा मांफी मांगे जाने की उम्मीद भी जताई है। राम मंदिर और आतंकवादियों को जी कहने की बात करते हुए भी सीएम यादव ने दिग्विजय सिंह को घेरा है। 

बात कही डंके की चोट पर

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह जी ने जो बात रखी, वो डंके की चोट रखी है। दिग्विजय सिंह के बारे में जनता सब जानती है... दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों में अरविंद केजरीवाल की बुराई करते रहे, लेकिन चुनाव के लिए अब उनका समर्थन ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह जी ने जिस ढंग से अमित शाह जी के बारे में हल्की बात कही मैं उसकी निंदा करता हूँ। इसके साथ ही उनका कहना था कि मैं उम्मीद करता हूँ कि दिग्विजय सिंह जी माफ़ी मांगेंगे। 

ले जाओ अपना चंदा 

सीएम यादव ने इसके साथ ही आरोपों की झड़ी लगा दी। वे बोले दिग्विजय सिंह से पूछा कि आपने अयोध्या के मामले को लेकर के क्या-क्या नहीं कहा? पाकिस्तान के आतंकवादियों को 'जी' कहा, जिन्होंने देशद्रोही का रोल अदा किया,1992 में हुई घटना में आपने कहा था कि मंदिर का सवाल नहीं है। इन्होने ढांचा तोड़ा इसका दुःख हुआ था। तो आप इस बात को लेकर भारत से माफ़ी मांगे, मध्यप्रदेश से माफ़ी मांगे। राम मंदिर के मामले में आपने और आपकी पार्टी ने कितने अड़ंगे लगाए और अब आप कहते हो कि मैने चंदा दिया, चंदा देना अलग बात है, आप चंदा ले जाओ वापस, चंदे की जरूरत नहीं है, लेकिन भगवान राम के मंदिर में न तो निमंत्रण को स्वीकार करने में अपनी पार्टी ने कोई भूमिका अदा की। न ही राम मंदिर को लेकर आपने आज तक वहां जाकर दर्शन करके अपनी श्रद्धा दिखाई।
 


संबंधित समाचार