होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृहग्राम , सीएम कैंप में ग्रामीणों ने सहायता के लिए लगाई गुहार...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृहग्राम , सीएम कैंप में ग्रामीणों ने सहायता के लिए लगाई गुहार...

रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मतदान करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर अपने निवास बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इलाज की सहायता के लिए गोरिया निवासी अपने 20 वर्षीय पुत्र को लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचा। जहां पीड़ित के परिजनों ने आवेदन देकर मुख्यमंत्री से इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई। 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़ित के पास जाकर उसका हाल चाल जाना। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के उच्च अस्पताल में इलाज कराने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित के पिता ने सीएम विष्णुदेव साय को बताया की उसके पुत्र की 12 वीं पढ़ने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद पूरा शरीर कमजोर हो गया, जिससे चलने फिरने में दिक्कत होने लगी। आर्थिक समस्या की वजह से बड़े अस्पताल में इलाज के लिए उनके लिए चुनौती बन गई थी। सीएम विष्णुदेव साय के आश्वाशन के बाद उनके लिए एक उम्मीद की नई किरण दिखने लगी है।

 

रोजाना कैंप लगाकर कर रहे है, गरीबों की मदद 

गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करा कर थक चुके परिजन अब आस लगाकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मदद की गुहार लगा रहे हैं। रोजाना कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं सीएम साय के निजी सहायक द्वारा जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्या सुनी जाती है,और लोगों की समस्या पर त्वरित निराकरण भी किया जाता है। इससे लोगों का बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय एक आशा की केंद्र बनते जा रहा है। अब तक सीएम कैंप कार्यालय बगिया में विगत चार महीनों में इलाज के 400 से अधिक मामले आ चुके हैं। मरीजों को यहां से इलाज के लिए समुचित व्यवस्था कर उच्च अस्पताल भेज कर सफल इलाज भी कराया जा चुका है।

 


 


संबंधित समाचार