होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Breaking : ओडिशा सीमा पर एक नक्सली ढेर, विस्फोट की कई वस्तु जब्त...

CG Breaking : ओडिशा सीमा पर एक नक्सली ढेर, विस्फोट की कई वस्तु जब्त...

CG Breaking :गरियाबंद:  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में एक पुरुष मारा गया है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले के लगे ओडिशा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक नक्सली की मौके पर ही मौत हो गई। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है। 

CG Breaking : मिली जानकारी के अनुसार, गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नवरंगपुर पुलिस और ओडिसा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सली होने की सूचना पर गुरुवार की रात टीम ऑपरेशन पर निकली थी। कई बार गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भाग गए। 

दैनिक उपयोग और विस्फोट की वस्तु बरामद 

इस बीच टीम ने फायरिंग की, गोली लगने पर एक नक्सली की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने दैनिक उपयोगी और विस्फोट के कई सामान भी जब्त कर लिए।


संबंधित समाचार