होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ayushman Arogya Mandir : छत्तीसगढ़ के 100 निकायों के लिए 67 करोड़ मंजूर, 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड

Ayushman Arogya Mandir : छत्तीसगढ़ के 100 निकायों के लिए 67 करोड़ मंजूर, 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य के 100 नगरीय निकायों में संचालित 364 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए 67 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह राशि 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों, सामान्य रोगों के घरेलू उपचार और औषधियों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

आयुष पद्धति के जरिए 12 प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयुष पद्धति के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों यानी CHO द्वारा मरीजों की नियमित जांच, उपचार और देखभाल की जा रही है।

दैनिक योगाभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दैनिक योगाभ्यास और प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है। योग प्रशिक्षकों के माध्यम से आम नागरिकों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।

सालाना 1.38 करोड़ OPD, हर महीने 3 लाख NCD मरीज

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बढ़ती उपयोगिता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर साल करीब 1 करोड़ 38 लाख OPD दर्ज हो रही हैं। वहीं, हर महीने लगभग 3 लाख गैर-संचारी रोग (NCD) मरीजों का इलाज और प्रबंधन किया जा रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में लोगों का इन स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना इस पहल की उपयोगिता और पहुंच को दर्शाता है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिलती हैं 12 प्रमुख सेवाएं

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से  गर्भावस्था और प्रसव के दौरान देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन और गर्भनिरोधक सेवाएं, प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत संचारी रोगों का प्रबंधन, सामान्य संचारी रोगों का उपचार, छोटी और सामान्य बीमारियों के लिए OPD सुविधा, गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम और प्रबंधन, सामान्य नेत्र एवं ENT समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य सेवाएं,वृद्धजन एवं उपशामक स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं शामिल है।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की जांच और बुनियादी प्रबंधन

इस तरह आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों को उनके नजदीक ही कई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। 364 शहरी केंद्रों के लिए 67 करोड़ रुपये की स्वीकृति से इन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
 


संबंधित समाचार