होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABAHA VOTING : लोकतंत्र का उत्सव, पत्नी के साथ खरगे पहुंचे मतदान केंद्र

LOKSABAHA VOTING : लोकतंत्र का उत्सव, पत्नी के साथ खरगे पहुंचे मतदान केंद्र

कर्नाटक। लोकसभा (Loksabha) चुनाव (Election) के तीसरे चरण (Step) के मतदान (Voting) के दिन राजनीतिक दलों (Political Party) के नेताओं ने अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोटिंग की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदान किया। कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ मतदान करने पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ कर्नाटक के कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला। इस मौके पर कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी की जीत की बात कही। खरगे ने अपने बयान में लोगों के पश्चाताप की बात करते हुए कांग्रेस की जीत की बात कही है।

हिस्सा लीजिए

खरगे ने मतदान के दौरान कहा कि इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जीताएंगे। लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे ग़लती हुई जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह बी आश्वासन दिया है वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे। बता दें कि कर्नाटक में चुनावी उत्सव का पूरी तरह से बढ़ चढ़ कर देखा जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के नेता मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं।

कर्नाटक के हावेरी में गडग-हावेरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने मतदान के बाद कहा कि सभी वोट डालें और इस लोकतंत्र महात्सव में हिस्सा लीजिए तथा प्रजा प्रवृति को यशस्वी कीजिए। इस मौके पर राज्य के पूर्व सीएम और बेलगावी से भाजपा उम्मीदवार जगदीश शेट्टार बेलगावी में विश्वेश्वरैया नगर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। 
 


संबंधित समाचार