होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मिडिल ईस्ट में बढ़ा सीजफायर: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका का बड़ा फैसला, ट्रंप बोले- ईरान में एकजुटता की कमी...

मिडिल ईस्ट में बढ़ा सीजफायर: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका का बड़ा फैसला, ट्रंप बोले- ईरान में एकजुटता की कमी...

Middle East Breaking News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक कदम सामने आया है। पाकिस्तान की पहल पर अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को फिलहाल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने का फैसला

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने वॉशिंगटन से संपर्क कर संभावित युद्ध के गंभीर आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने हालात को देखते हुए संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने का फैसला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम स्थायी समाधान के लिए नहीं, बल्कि कूटनीतिक रास्ता तलाशने के लिए अस्थायी राहत है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए

ट्रंप ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि ईरान के भीतर नेतृत्व और जनता के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे रही है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी सैन्य बल फिलहाल सतर्क मोड में हैं और खाड़ी क्षेत्र में तैनात युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अमेरिका ने फिलहाल किसी भी बड़े सैन्य एक्शन से दूरी बनाए रखने का संकेत दिया है।

टकराव से पहले ईरान को बातचीत अवसर 

अमेरिका की यह रणनीति इस बात की ओर इशारा करती है कि वह सीधे टकराव से पहले ईरान को बातचीत का एक और अवसर देना चाहता है। लेकिन साथ ही वॉशिंगटन ने तेहरान को चेतावनी भी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो सख्त कदम उठाने में देर नहीं की जाएगी। मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए पूरी दुनिया की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि ईरान इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल शांति वार्ता के लिए करता है या क्षेत्र एक नए संघर्ष की ओर बढ़ता है।


संबंधित समाचार