होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND NEWS: मतदान के बीच भिंड में चली गोलियां, युवक के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

BHIND NEWS: मतदान के बीच भिंड में चली गोलियां, युवक के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

भिंड : देशभर में तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे है।  इसी बीच एक बड़ी खबर भिंड से सामने आ रही है। जहां दो दबंगों द्वारा मतदान के बीच खुले आम गोली चलाई गई, जिसकी वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। 

 घटना थाना देहात क्षेत्र की

जानकारी के मुताबिक यह घटना थाना देहात क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां 22 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र महेंद्र शिवहरे सुबह पौने आठ बजे अपने घर के सामने खड़ा था। तभी कुछ लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राघवेंद्र को गाली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।  जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको देखते हुए घायल को तुरंत ग्वालियर रेफेर किया गया। 

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम 

वही इस घटना को लेकर भिंड कलेक्टर ने एक्स कर लिखा कि पुरानी रंजिश में विद्यावती कॉलेज के ठीक सामने राघवेंद्र खटीक घर पर ही बैठा था, इस दौरान दो लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें फरियादी के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  वही पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


संबंधित समाचार