होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bore Basi Diwas : 1 मई को मनाया जाएगा बोरे-बासी दिवस 

Bore Basi Diwas : 1 मई को मनाया जाएगा बोरे-बासी दिवस 

Bore Basi Diwas : 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है बुधवार को ये दिन प्रदेश में कांग्रेस के लिए काफी खास दिन बन गया है, पूरे प्रदेश में नेताओं से लेकर अधिकारियों सहित बोरे बासी खाकर तिहार मनाया जायेगा, ताकि मजदूरों  के जीवन को सम्मान मिल सके। 

Bore Basi Diwas : छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस कुछ अलग तरह से मनाया जाएगा।  PCC चीफ दीपक बैज ने लोगों से बोरे-बासी खाकर मजदूर दिवस मनाने की अपील की। इसके बाद सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करने को कहा है। दरअसल, ताजा भात को जब पानी में डुबाकर खाया जाता है तो उसे बोरे कहते हैं। इसे दूसरे दिन खाने पर यह बासी कहलाता है। दीपक बैज कहा कि, यह बात छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और व्यक्तिगत अभिमान की है। हम सब साथ है।

Bore Basi Diwas : भारत में मजदूर दिवस को श्रमिक दिवस लेबर डे, मई दिवस, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है। 


संबंधित समाचार