होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मना रही 43वां जन्मदिन, जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मना रही 43वां जन्मदिन, जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से...

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड की ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन इस स्टारडम के पीछे एक लंबा संघर्ष और हैरान कर देने वाली कहानियां छिपी हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में। ग्लोबल आइकन कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने तक का सफर प्रेरणादायक के साथ उतार-चढ़ाव से भी भरपूर रहा।

सांवले रंग को लेकर उड़ा मजाक:

एक्ट्रेस ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें खास अहमियत नहीं दी। एक बार प्रियंका ने बताया था कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उन्हें कोई पसंद नहीं करता था।बॉलीवुड में प्रियंका के सांवले रंग और दुबले-पतले शरीर को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया। उन्हें 'काली बिल्ली' और 'डस्की' जैसे नामों से भी बुलाया गया।

इस कारण से छोड़ी इंडस्ट्री:

वहीं बॉलीवुड में एक्टर्स के साथ कई नाम एक्टर के नाम सामने आए हैं, वैसे ही प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, असीम मर्चेंट, शाहरुख खान  और अक्षय कुमार के साथ भी जोड़ा जा चूका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार तो शाहिद कपूर के साथ प्रियंका की सगाई तक होने वाली थी।वहीं एक्ट्रेस का अक्षय कुमार और शाहरुख खान के साथ रिश्ता भी खूब सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि अक्षय और प्रियंका के अफेयर के बारे में ट्विंकल खन्ना को पता चलते ही उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने पर रोक लगा दी थी। इतना ही नहीं गौरी खान ने भी शाहरुख खान को प्रियंका के साथ काम करने पर नाराजगी जताई थी।

इन एक्टर्स के साथ सुर्खियों में रहा रिश्ता :

प्रियंका चोपड़ा का नाम असीम मर्चेंट, हरमन बावेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार और शाहरुख खान के साथ भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और शाहिद कपूर की प्रियंका चोपड़ा का नाम असीम मर्चेंट, हरमन बावेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार और शाहरुख खान के साथ भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और शाहिद कपूर की सगाई तक होने वाली थी।वहीं एक्ट्रेस का अक्षय कुमार और शाहरुख खान के साथ रिश्ता भी खूब सुर्खियों में रहा। कहा जाता है कि अक्षय और प्रियंका के अफेयर के बारे में ट्विंकल खन्ना को पता चलते ही उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने पर रोक लगा दी थी।इतना ही नहीं गौरी खान ने भी शाहरुख खान को प्रियंका के साथ काम करने पर नाराजगी जताई थी।

निक जोनस से शादी:

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से राजस्थान के उम्मेद भवन में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। बता दें कि कपल की शादी साल 2018 की सबसे बड़ी शादी रही। शादी के चार साल बाद, साल 2022 में सरोगेसी के जरिए उन्होंने बेटी मालती मैरी को जन्म दिया।


संबंधित समाचार