होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : बड़ी खबर ! इंदौर में नवविवाहिता का पानी की टंकी में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, जानें मामला

indore news : बड़ी खबर ! इंदौर में नवविवाहिता का पानी की टंकी में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, जानें मामला

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहित का शव उसके ही घर में पानी की टंकी में मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी है। जिसके साफ़ होता है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतिका के पति, जेठ और जेठानी से पूछताछ की जा रही है।

घटना इंदौर के राऊ क्षेत्र की है 

घटना इंदौर के राऊ क्षेत्र के नेहरू नगर की है। जहां जांच में पता चला की मामूली विवाद के बाद जेठानी ने देवरानी की गर्दन पर चाकू से दो वार किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाहर पानी से भरी हौज में डाल दिया। 

जांच के बाद गहराया शक 

इधर, मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तो पुलिस को जेठानी पार्वती पर शक गहराया। फिर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की पूरी जानकारी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

जेल में बंद भाई को लेकर की थी टिप्पणी

दरअसल, पार्वती का भाई दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। राखी वाले दिन वंदना ने भाई को लेकर टिप्पणी की थी। इस बात से पार्वती खफा थी। गुरुवार को भी दोनों के बीच इस बात पर विवाद हुआ और पार्वती ने वंदना पर चाकुओं से वार कर दिए और हादसा बताने के लिए शव को हौज में फेंक दिया। बता दें कि वंदना कुशवाह ने 11 अगस्त को उपेंद्र से मंदिर में प्रेम विवाह किया था. 


संबंधित समाचार