होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भाजपा ने निकाली महिला मोर्चा रैली : भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत् महतारी वंदन योजना का वादा किया पूरा- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

भाजपा ने निकाली महिला मोर्चा रैली : भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत् महतारी वंदन योजना का वादा किया पूरा- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर : सूरजपुर के भैयाथान में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महतारी वंदन योजना के लिए अभिनंदन रैली निकाला गई। रैली में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। वहीं रैली में महिला मोर्चा व भाजपा के कार्यकर्ता और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। 
 

उल्लेखनीय है कि मीडिया से चर्चा करते हुए म ने कहा कि, मोदी की गारंटी के तहत् हमने महतारी वंदन योजना का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। महिलाओं ने जैसे विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया था वैसे ही लोकसभा में भी रहेगा। इसके साथ ही महिलाओं को 1 लाख रुपय साल देने वाली कांग्रेस की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार पांच में  सिर्फ वादा किया एक भी पूरा नहीं किया। मोदी की गारंटी के तहत हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। जिस तरह से आज पूरे जिले में भजापा ने महतारी वंदना योजना अभिनंदन के जरीए महिलाओं तक पहुंचने का काम किया है। कहीं ना कहीं इसका लाभ भाजपा को चुनाव में मिल सकता है।


संबंधित समाचार