होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

22 अगस्त को होगी नितिन नबीन की नई टीम के साथ बैठक, रणनीति पर की जाएगी चर्चा

22 अगस्त को होगी नितिन नबीन की नई टीम के साथ बैठक, रणनीति पर की जाएगी चर्चा

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 22 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम के साथ दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे है। नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद यह उनके नेतृत्व में होने वाली पहली प्रमुख बैठक है। जिसमे टीम के सभी सदस्य शामिल होंगे। 

आगामी चुनाव पर रहेगा फोकस 

बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को गति देने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी मंथन किया जा सकता है।

नई जिम्मेदारियां तय की जाएगी 

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। ऐसे में 22 अगस्त की बैठक को नई टीम के बीच समन्वय और आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


संबंधित समाचार