होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जोबट दुष्कर्म : भाजपा प्रत्याशी के भतीजे ने किया दुष्कर्म, कांग्रेस का आरोप

जोबट दुष्कर्म : भाजपा प्रत्याशी के भतीजे ने किया दुष्कर्म, कांग्रेस का आरोप

जोबट दुष्कर्म : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच अलीराजपुर के जोबट में हुई दुष्कर्म की घटना से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने संयुक्त पत्रकारवार्ता कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाएं है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जोबट में 11 साल की बच्ची के साथ बीजेपी प्रत्याशी सुनीता नागर के भतीजे ने दुष्कर्म किया है। 

किशोरी एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। उसी वक्त जब बच्ची खुले में शौच करने गई तब उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। मुकेश नायक ने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हमने करोड़ों शौचालय बनाए हैं,लेकिन कृषि मंत्री के क्षेत्र में खुले में शौच करने गई बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। उन्होंने कहां कि मध्यप्रदेश क्राइम में नंबर 1 बना हुआ है। कानून व्यवस्था सत्ता और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए विशेषाधिकार बन गए हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि ये घटना बिलकुल दिल्ली के निर्भया कांड की तरह है। मुख्यमंत्री ने पब्लिक मीटिंग में कहा हाथ उठाओ कितने लोगो को फोकट में अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा की राम राज्य में फोकट में अनाज मिलता था या फिर बीजेपी की सरकार में। राम राज्य में कोई दरिद्र था ही नहीं ये शायद आपको नही पता,भारत दुनिया में और भारत में एमपी कुपोषण में नंबर 1 है। 

वही कुणाल चौधरी ने कहा कि जोबट में इतनी बड़ी घटना हुई है जिसने घटना को अंजाम दिया है उसके घर पर बुलडोजर कब चलेगा और भारतीय जनता पार्टी आरोपी परिवार से अपने नाता कब तोड़ेगी, यह उन्हें जवाब देना चाहिए। ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि मौजूदा स्तिथि में बीजेपी आधी हो रही है। 2 चरणों के मतदान के बाद बीजेपी हड़बड़ा गई है। पीएम मोदी ने 29 सीटों का टारगेट दिया किया था। लेकिन 2 चरणों में आधी सीटों भी बीजेपी नही बचा पा रही हैं। 


संबंधित समाचार