होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress : प्रियंका के आने से पहले कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी और बसपा के नेता

MP Congress : प्रियंका के आने से पहले कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी और बसपा के नेता

मुरैना। लोकसभा के इस समर में लगातार कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे थे, लेकिन अब ये दौर उलटता हुआ प्रतीत हो रहा है। अब कांग्रेस की बजाय भाजपा को झटके लगने लगे हैं। हाल ही में भाजपा के कई नेता अपना पार्टी को छोड़ कांग्रेस के साथ हो गए हैं। इसी बीच मुरैना से भी खबर सामने आ रही है कि यहां भी दो नेता भाजपा और बीएसपी को झटका देकर कांग्रेस के साथ हो लिए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें आज ही यहां प्रियंका गाधी भी दस्तक देने जा रही हैं, जिससे पहले इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। 

कांग्रेस में ये हुए शामिल 

आज मुरैना में कांग्रेस का पलड़ा भारी होता दिखा है। भाजपा और बसपा के दो नेताओं ने इनका साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। श्योपुर जिला विजयपुर के भाजपा नेता मुकेश मल्होत्रा ने कमल का साथ छोड़ हाथ थाम लिया है, वहीं मुरैना जौरा से बीएसपी के पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह का मन भी अब हाथी की सवारी से भर चुका है। ये भी अपनी पार्टी छोड़ कांग्रेस के साथ हो लिए हैं। इन दोनों ही नेताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है। आपको बता दें कि सोने राम कुशवाहा जौरा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू के समर्थन में आने वाली हैं। मुरैना के मेला ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को भी वे संबोधित करे वाली हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के अनेक नेता मंच पर भी उपस्थित रहेंगे। 
 


संबंधित समाचार