होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश लोकसभा : सट्टा बाजार का बड़ा दावा, MP लोकसभा में भाजपा को नुकसान? 

मध्यप्रदेश लोकसभा : सट्टा बाजार का बड़ा दावा, MP लोकसभा में भाजपा को नुकसान? 

फलोदी सट्टा बाजार : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि पिछले चुनावों की अपेक्षा तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़ा है। तीसरे चरण के मतदान के बीच मध्यप्रदेश भाजपा के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार में अब भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी इसको लेकर सौदें होने लगे है। सट्टा बाजार के दांवों ने मध्यप्रदेश बीजेपी की पेरशानी खड़ी कर दी है। 

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार ने देशभर में बीजेपी को 297 से लेकर 300 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। तो वही कांग्रेस को 62 से 64 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि आईएनएच न्यू किसी भी सट्टा बाजार के अनुमानों का समर्थन नहीं करता है, सामने आए आंकड़े इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड को बताने के लिए है। इससे हमारा कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन सटोरिए अब अपने अपने भाव जारी करने लगे है। 

फलोदी सट्टा बाजार ने देश के कुछ राज्यों में बीजेपी को मिलने वाली सीटों के भाव खोले है। फलोदी बाजार के समाने आए आंकड़ों ने बीजेपी को झटका दिया है। हालांकि आचार संहिता से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था कि बीजेपी को 345 से अधिक सीटें मिल सकती है, लेकिन दो चरणों के मतदान प्रतिशत को देख अब बीजेपी को 300 सीटे ही मिलने का अनुमान जताया है। 

किस राज्य में बीजेपी को कितनी सीटें?

गुजरात- 26 सीट
मध्य प्रदेश- 27-28 सीटें 
राजस्थान- 18-20 सीटें 
छत्तीसगढ़- 10-11 सीटें 
उत्तराखंड-5 सीटें 
दिल्ली- 6-7 सीटें 
हरियाणा- 5-6 सीटें 
उत्तर प्रदेश- 64-65 सीटें 
झारखंड- 10-11 सीटें 
तमिलनाडु- 3-4 सीटें 
ओडिशा-11-12 सीटें 
पंजाब -  2-3 सीटें 
तेलंगाना-  5-6 सीटें 
हिमाचल- 4 सीटें ​मिल सकती है?

आपको बता दें कि बीजेपी—कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी, यह तो 4 जून को आने वाले परिणामें से पता चलेगा। फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े कितने सही साबित होंगे यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन हम और हमारी संस्थान ऐसे सट्टा बाजारों के आंकड़ों का समर्थन नहीं करता। 


संबंधित समाचार