होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Lok Sabha Seat: सात विधानसभा में 21 लाख से अधिक मतदाता

Bhopal Lok Sabha Seat: सात विधानसभा में 21 लाख से अधिक मतदाता

भोपाल। लोकसभा के लिए सात मई को मतदान होना है। ऐसे में रविवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी न तो सभा कर सकेेंगे और न ही डोर टू डोर जनसंपर्क। प्रत्याशी कमरा बैठकें ही कर सकेंगे। यही नहीं सोशल मीडिया का सहारा भी प्रत्याशी नहीं ले सकेंगे। इस पर एमसीएम की टीम नजर रखेगी। इधर, भोपाल लोकसभा की सात सीटों पर 21 लाख 15 हजार 397 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूष मतदाता 1086770 और महिला वोटर 1028457 और अन्य वोटर 170 हैं। 

गोविंदपुरा में 4 लाख से अधिक मतदाता

भोपाल की सात विधानसभा सीटों पर 21 लाख 15 हजार 397 मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गोविंदपुरा विधानसभा में 400938 मतदाता हैं। इसमें पुरूष मतदाता 206991  और महिला वोटर     193931 हैं। इसके बाद हुजूर विधानसभा में 3 लाख 81 हजार 263 मतदाता हैं। इसमें 195790 पुरूष और 185464 महिला मतदाता हैं। नरेला विधानसभा में 351596 मतदाता हैं। इसमें 181512 पुरूष और 169870 महिला मतदाता हैं। उत्तर विस में 247896 मतदाता हैं। दक्षिण-पश्चिम में  234727 वोटर हैं। इसमें पुरूष मतदाता 121133 और महिला वोटर 113583 हैं। मध्य विस में 247852 मतदाता हैं। 


संबंधित समाचार