होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Lok Sabha Elections 2024 : शहर में ऑटो चालकों ने यात्रियों से वसूला तीन गुना ज्यादा किराया

Bhopal Lok Sabha Elections 2024 : शहर में ऑटो चालकों ने यात्रियों से वसूला तीन गुना ज्यादा किराया

भोपाल। राजधानी में सोमवार को लोग तेज गर्मी में परेशान होते रहे। वहीं सिटी बसें न मिलने से भी लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। लोकसभा चुनाव को लेकर शासन ने 167 सिटी बसों का अधिग्रहण होने से सड़कों पर एक दो सिटी बसें ही दिखाई दीं। इस कारण ऑटो की सवारी करने के लिए भी लोग परेशान होते रहे। वहीं बीसीएलएल का दावा है कि 368 में से सोमवार को 150 बसें पूरे शहर के विभिन्न स्थानों तक पहुंचीं। 


बोर्ड ऑफिस चोराहे पर बस का इंतजार कर रहीं लक्ष्मी सोनी के अनुसार एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन एक भी बस नहीं आई।  इस कारण मजबूरी में ऑटो से जा रहे हैं, लेकिन सुभाष नगर तक 50 रुपए से कम कोई नहीं ले रहा। वहीं कोलार में मंदाकिनी बस स्टाप पर मौजूद सावित्री मालवीय के अनुसार बस न आने से ऑटो चालक न्यू मार्केट तक के 60 रुपए सवारी मांग रहे हैं, जबकि रोजाना 20 रुपए सवारी लेते हैं। सुबह से एक भी बस कोलार के किसी भी क्षेत्र में नहीं मिली। 

150 बसें चलती रहीं

लोकसभा चुनाव मतदान को लेकर 167 बसें शासन ने अधिग्रहित की थीं। इसके बाद भी शहर में डेढ़ सौ बसें संचालित होती रहीं। शहर के सभी क्षेत्रों के लिए बसों की सेवाएं सामान्य रहीं।
संजय सोनी, बीसीएलएल कंपनी 

अयोध्या नगर में बस न मिलने से वापस लौटे

तेज गर्मी में बसों का इंतजार कर रहे कई लोग ड्यूटी पर जाने की जगह वापस लौट गए। अयोध्या नगर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहीं आराधना सिंह ने बताया कि उन्हें एमपी नगर ऑफिस जाना था। एक घंटे इंतजार के बाद भी बस न मिलने से वापस घर जा रहीं हैं। क्योंकि ऑटो वाले 100 रुपए सवारी मांग रहे हैं। इंद्रपुरी में निरंजन करनानी के अनुसार उन्हें पुराने शहर जाना था, लेकिन बस न मिलने से वापस घर जा रहे हैं।


संबंधित समाचार