होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Delhi Red Fort: लाल किले में पर्यटकों की ENTRY पर लगी रोक, इस वजह से लिया गया फैसला, आदेश जारी

Delhi Red Fort: लाल किले में पर्यटकों की ENTRY पर लगी रोक, इस वजह से लिया गया फैसला, आदेश जारी

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर पर्यटकों की एंट्री को बंद कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत 15 अगस्त तक किले में पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। ASI द्वारा जारी आदेश के तहत किला 15 जुलाई से 15 अगस्त तक बंद रहेगा। 

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के चलते लिया गया फैसला 

दरअसल हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. इसी समारोह की तैयारी के लिए किले पर पर्यटकों की एंट्री को बंद किया गया है। ताकि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी की जा सके। 

ASI ने जारी किया आदेश

15 जुलाई से 15 अगस्त तक किले के अंदर बैरिकेडिंग, स्टेज निर्माण, सुरक्षा ऑडिट और तकनीकी संस्थापन का कार्य किया जाएगा. इन्हीं सुरक्षा कारणों से किले को आज से ही सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है.

लाल किला सोमवार को बंद रहता है

सामान्य दिनों में लाल किला मंगलवार से रविवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है. लेकिन, 15 अगस्त की तैयारियों के चलते यह नियमित समय-सारणी अभी पूरी तरह स्थगित है. यह पाबंदी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, सभी पर्यटकों पर लागू है. जब तक 15 अगस्त के समारोह समाप्त नहीं हो जाते, तब तक किसी भी आगंतुक को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी.


संबंधित समाचार