होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: EVM की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे अरुण श्रीवास्तव, कहा - प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था पर है पूरा भरोसा

MP NEWS: EVM की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे अरुण श्रीवास्तव, कहा - प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था पर है पूरा भरोसा

भोपाल : मध्यप्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला प्रदेश की जनता ने EVM में कैद कर दिया है। जिसके नतीजे 04 जून को जारी किये जाएंगे। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ईवीएम की सुरक्षा का जायजा लेने एक लिए पुरानी जेल पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था पर उन्हें पूरा भरोसा है। 

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि तीसरे चरण के लिए प्रदेश में 07 मई को मतदान हुआ था। जिसमे कांग्रेस की तरफ से अरुण श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। तो वही बीजेपी की तरफ से अलोक शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। चुनाव के बाद सभी ईवीएम को जिला जेल के स्ट्रॉन्ग रूम में रखवा दिया गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा खासी सुरक्षा का भी इंतजाम कराया गया है। इतना ही नहीं सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है, साथ ही तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के शक को दूर करने के लिए भी इंतजान कराए जा चुके हैं। 


संबंधित समाचार