होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Arshdeep Singh Relationship: 'My Person' पोस्ट के साथ अर्शदीप ने समरीन कौर संग रिश्ते को किया ऑफिशियल

Arshdeep Singh Relationship: 'My Person' पोस्ट के साथ अर्शदीप ने समरीन कौर संग रिश्ते को किया ऑफिशियल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे "My Person", जिसके बाद फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। अर्शदीप की इस पोस्ट के बाद समरीन कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं और लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर एक अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ से MBA की डिग्री भी हासिल की। उनका परिवार शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनकी मां प्रोफेसर हैं, जबकि पिता भी शिक्षा जगत में कार्यरत हैं। इसी वजह से समरीन की परवरिश पढ़ाई और अनुशासन के माहौल में हुई।

फेमिना मिस इंडिया से मिली पहचान

समरीन कौर को पहली बड़ी पहचान साल 2018 में मिली, जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और स्टेट फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई और धीरे-धीरे अभिनय की ओर कदम बढ़ाया।

रणवीर सिंह की फिल्म '83' में भी आ चुकी हैं नजर

समरीन कौर फिल्म और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। वह रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने सरदार जी 2, जिंद माही और ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में भी काम किया है। मॉडलिंग के साथ-साथ वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है।

IPL 2026 से शुरू हुई थीं रिश्ते की चर्चाएं

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते की चर्चा पहली बार IPL 2026 के दौरान शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। फैंस ने दोनों के टैटू, एक्सेसरीज और अन्य समानताओं को लेकर कई तरह के दावे किए। समरीन को कई बार पंजाब किंग्स के मुकाबलों में टीम का समर्थन करते हुए भी देखा गया था।

सोशल मीडिया पर हैं जबरदस्त लोकप्रिय

समरीन कौर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 44 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वह फैशन, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और प्रोफेशनल शूट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

पहले भी जुड़ चुका है नाम

इससे पहले समरीन कौर का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने उस समय साफ कर दिया था कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का प्रेम संबंध नहीं है।

फिलहाल रिश्ते पर लगी आधिकारिक मुहर

काफी समय से चल रही चर्चाओं के बाद अब अर्शदीप सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट ने साफ कर दिया है कि समरीन कौर ही उनकी पार्टनर हैं। "My Person" कैप्शन के साथ शेयर की गई तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते को आधिकारिक रूप से सामने ला दिया है और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।


संबंधित समाचार