होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS: 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 30 हजार इनाम किया था जारी

SHAHDOL NEWS: 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 30 हजार इनाम किया था जारी

शहडोल : शहडोल में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी शहडोल के मूल्य निवासी है। जिन्होंने बीते दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के जंगल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के महज 24 घंटे के अंदर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके घर पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। 

कल्याणपुर के जंगल में दिया वारदात को अंजाम 

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसे उसका दोस्त मिल गया। इसके बाद दोनों केंद्रीय स्कूल की तरह घूमने चले गए। इस दौरान अचानक से 5 लोग आए और छात्रा और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद सभी आरोपी उसे उठकर कल्याणपुर के जंगल पर लेकर गए और छात्रा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में की थी। 

30-30 हजार का इनाम किया गया था घोषित 

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपी पर एसपी कुमार प्रतीक के निर्देश पर पांचों आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिन्हे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सभी आरोपी की पहचान  ऐश्वर्य निधि गुप्ता, साहिल कुरैशी, अफजल अंसारी, समीम, कैलाश पनिका के रूप में हुई है। जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। 


 


संबंधित समाचार