होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Alka Lamba's Allegations: अलका लांबा ने लगाया बड़ा आरोप, सांसद फूलोदेवी नेताम को सरकारी गेस्ट हॉउस का टॉयलेट उपयोग करने से रोका, देखें वीडियो....

Alka Lamba's Allegations: अलका लांबा ने लगाया बड़ा आरोप, सांसद फूलोदेवी नेताम को सरकारी गेस्ट हॉउस का टॉयलेट उपयोग करने से रोका, देखें वीडियो....

बिलासपुर। Alka Lamba's Allegations: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रिय प्रवक्ता अलका लांबा छत्तीसगढ़ दौरे पर थी इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पार्टी कार्यक्रमों के बिलासपुर दौरे के दौरान बीजेपी पर हमलावर होते हुए मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। इसी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रिय प्रवक्ता अलका लांबा ने फिर एक बार मोर्चा खोलते हुए बीजेपी को जमकर घेरा है। 

Alka Lamba's Allegations: उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में सरकारी गेस्ट हॉउस में मुझे और छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और आदिवासी राजयसभा सदस्य फूलो देवी नेताम को आचार संहिता का हवाला देते हुए शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया।  उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि शौचालय के लिए महिला सांसद को सरकारी गेस्ट हॉउस के बजाय बाहर के शौचालय में जाना पद रहा है, यह महिलाओं का अपमान है। छग में भाजपा की घृणित और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहा है। 

Alka Lamba's Allegations: उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार को जमकर निशाने पर लिया है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार बताए कि चुनाव आयोग के किस नियम के तहत,  महिलाओं द्वारा शौचालय का इस्तमाल करना आचार संहिता का उल्लंघन है? चुनावी राजनीति के फेर में और कितना नीचे गिरेगी भाजपा? तमाम आरोप लगते हुए कांग्रेस नेत्री अलका लाम्बा ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार  को महिला विरोधी बताया है।  


संबंधित समाचार