होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे पर दिग्विजय सिंह ने उठाएं सवाल

Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे पर दिग्विजय सिंह ने उठाएं सवाल

Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत के मामले ने राजनीतिक हलकों में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे को लेकर सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने घटना की जांच की मांग की है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विमान संचालन और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं।

​दिग्विजय सिंह ने की जांच की मांग

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस कंपनी का विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसी कंपनी का एक विमान तीन साल पहले भी क्रैश हो चुका है। उस समय मुंबई में हुए हादसे की वजह लो विजिबिलिटी बताई गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार एक ही कंपनी के विमानों से जुड़ी दुर्घटनाएं गंभीर जांच की मांग करती हैं।

क्या डीजीसीए ने दी अनुमति?

पूर्व मुख्यमंत्री ने हादसे की परिस्थितियों पर भी संदेह जताया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से पहले विमान एक बार नीचे उतरा और फिर दोबारा टेकऑफ किया। दूसरी बार लैंडिंग के दौरान विमान एयर स्ट्रिप मिस कर गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में विमान की लैंडिंग के लिए कम से कम 5 किलोमीटर की विजिबिलिटी आवश्यक होती है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि उस समय मौसम की स्थिति क्या थी और क्या डीजीसीए (DGCA) द्वारा उड़ान और लैंडिंग की अनुमति दी गई थी या नहीं।

कौन कर रहा मेंटेनेंस?

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संबंधित विमान कंपनी के विमानों का मेंटेनेंस कौन कर रहा था, और क्या सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


संबंधित समाचार