होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sheopur News: गोद लिए बेटे की हैवानियत ! बुजुर्ग मां को पहले सीढ़ियों से दिया धक्का, फिर हत्या कर बाथरूम में छुपाया शव

Sheopur News: गोद लिए बेटे की हैवानियत ! बुजुर्ग मां को पहले सीढ़ियों से दिया धक्का, फिर हत्या कर बाथरूम में छुपाया शव

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को बेहरमी से मारकर मौत के घाट उत्तार दिया और शव को बाथरूम में छापा दिया। इसके बाद अपने आप को बचाने के लिए शातिर ने मां की लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई।  लेकिन पुलिस आरोपी के झांसे में नहीं आई और जांच पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

6 मई की रात की घटना 

हत्या का ये दिल दहलाने वाला मामला 6 मई की रात की है। जहां आरोपी बेटा और मां के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद धीरे धीरे कर इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने अपनी मां को पहले सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इसके बाद किसी हथियार से वार कर मौत के घाट उत्तार दिया और लाश को बाथरूम  में गाढ़ा खोदकर दफना दिया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

20 साल पहले लिया था बच्चे को गोद 

मिली जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले में नगर के वार्ड न. 7 में रहने वाले  65 वर्षीय भुवनेंद्र पचौरी व उनकी पत्नी ऊषा देवी की कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने एक बालक को अनाथ आश्रम से गोद लिया था। उस समय आरोपित दीपक 2-3 साल का था, तब से दीपक मां-बाप के साथ रह रहा था। लेकिन मां और बेटे के बीच ज्यादा बनती नहीं थी, इस दौरान 2016 में आरोपी के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। इसके बाद दीपक दिल्ली चला गया था, जो कुछ दिन पहले ही लौटा था। 

पैसों के चक्कर में मां की हत्या

इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय भुवनेन्द्र पचौरी और उनकी पत्नी ऊषा देवी के कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने अनाथ आश्रम से एक बच्चे को गोद लिया था। जिसने पैसों के चक्कर में अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को बचाने के लिए रिश्तेदारों को सूचना दी कि मां कहीं लापता हो गई। महिला के रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित दीपक ने मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली। फ़िलहाल पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


 


संबंधित समाचार