होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra news : दुखद ! शादी से लौट रहे 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार, 2 की जिंदा जलकर मौत, 1 की हालत गंभीर

Dabra news : दुखद ! शादी से लौट रहे 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार, 2 की जिंदा जलकर मौत, 1 की हालत गंभीर

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई और आग लग गई। जिसकी वजह से 2 की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की है। 

 घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की

मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश विश्वकर्मा, रामजी सोनी और चंदप्रकाश सोनी अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर रात करीब 2 बजे  ग्वालियर से बमौर कला शिवपुरी लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अर्रू तिराहे के पास हुआ। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि कार में तुरंत आग लग गई और दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरे ने खुद को किसी तरह कार से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन चंदप्रकाश सोनी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे मौके पर मौजूद लोग इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए। 

अवधेश विश्वकर्मा - रामजी सोनी की हुई मौत 

इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस भी टीम के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि कार 130 की स्पीड में थी। जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। गाड़ी में पटाखे भी रखे थे। जिसकी वजह से गाड़ी धू धू कर जल गई। इस दुखद हादसे में अवधेश विश्वकर्मा, रामजी सोनी की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है। 


संबंधित समाचार