
IPL 2026 Playoffs: राजस्थान रॉयल्स ने मारी एंट्री, पंजाब और KKR का सफर खत्म...
IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 के लीग चरण के खत्म होते ही प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में खिताब जीतने का सपना टूट गया।
मुंबई को हराकर राजस्थान ने कटाया टिकट
रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 206 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में चौथे स्थान पर जगह बनाई।
पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं ये तीन टीमें
राजस्थान से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी थीं। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन के दम पर RCB अंकतालिका में पहले स्थान पर रही, जबकि गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर रही।
क्वालिफायर-1 में भिड़ेंगे RCB और गुजरात
आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में एक और मौका मिलेगा। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी।
IPL 2026 Playoffs Schedule
मुकाबला तारीख स्थान
क्वालिफायर-1 : RCB vs GT 26 मई धर्मशाला
एलिमिनेटर: SRH vs RR 27 मई न्यू चंडीगढ़
क्वालिफायर-2 29 मई न्यू चंडीगढ़
फाइनल 31 मई अहमदाबाद
IPL 2026 Playoffs की चार टीमें
Rajasthan Royals
Royal Challengers Bengaluru
Gujarat Titans
Sunrisers Hyderabad
Publisher: INH 24x7
