
CBI Vacancy 2026: खुशखबरी ! सेंट्रल बैंक ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पोस्ट पर निकाली भर्ती, सैलरी 1 लाख के पार
CBI Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 30 अप्रैल से शुरू हो गई और 17 मई 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई करे। यह भर्ती मुख्य रूप से रिस्क मैनेजमेंट, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, क्रेडिट, एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट और डिजिटल रिस्क एंड एनालिटिक्स जैसे विभागों के लिए है।
पदों का विवरण
- वित्त एवं लेखा (Finance & Accounts): 5 पद
- क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer): 5 पद
- जोखिम प्रबंधन (Risk Management): 2 पद
- अनुपालन/जोखिम (Compliance/Risk): 1 पद
- एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट: 1 पद
- डिजिटल जोखिम और विश्लेषण: 1 पद
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 33 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31-03-2026 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
योग्यता: पद के अनुसार संबंधित विषय में बीई/बीटेक/एमबीए (फाइनेंस) या समकक्ष स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। यह AGM (Scale V) स्तर के पद हैं, इसलिए बैंकिंग या संबंधित वित्तीय क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये (केवल सूचना शुल्क) निर्धारित है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों जैसे सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क) देना होगा।
सैलरी 1.20 लाख तक
चयनित उम्मीदवारों को 1,20,940 प्रति माह सैलरी दी जाएगी
Publisher: INH 24x7
