Met Gala 2026 Highlights: ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ थीम में चमके इंडियन स्टार्स, मनीष मल्होत्रा का लुक वायरल...

Met Gala 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट Met Gala 2026 का भव्य आगाज़ हो चुका है। इस साल की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ रही, जिसमें सितारों ने फैशन के जरिए कला और संस्कृति का अद्भुत संगम पेश किया। इस ग्लोबल मंच पर भारतीय सितारों ने अपने दमदार अंदाज से खास पहचान बनाई।

करण जौहर का दमदार डेब्यू

फिल्ममेकर Karan Johar ने इस साल मेट गाला में शानदार डेब्यू किया। उन्होंने मशहूर डिजाइनर Manish Malhotra के डिजाइन किए आउटफिट को पहना, जिसमें महान कलाकार Raja Ravi Varma की पेंटिंग्स की झलक देखने को मिली। उनका यह लुक रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

Isha Ambani Met Gala Look

ईशा अंबानी का रॉयल गोल्डन लुक

बिजनेसवुमन Isha Ambani ने गोल्डन साड़ी में एंट्री लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी साड़ी को डिजाइनर Gaurav Gupta ने तैयार किया था। हीरों से सजा ब्लाउज और Nita Ambani की ज्वेलरी के साथ उनका लुक बेहद शाही नजर आया।

Manish Malhotra pays tribute to Mumbai in Chikankari, Zardozi embroidered  black Bandhgala at his Met Gala 2026 debut

मनीष मल्होत्रा का देसी आर्ट स्टेटमेंट

डिजाइनर Manish Malhotra ने अपने आउटफिट से भारतीय कारीगरी को ग्लोबल मंच पर पेश किया। उनके बंदगला लुक को तैयार करने में 50 कारीगरों ने 960 घंटे से ज्यादा मेहनत की। उनकी केप पर Gateway of India, Taj Mahal Palace Hotel और Chhatrapati Shivaji Terminus जैसी मुंबई की पहचान को उकेरा गया था।

मोना पटेल और अनन्या बिरला का यूनिक स्टाइल

Mona Patel ने Leonardo da Vinci से प्रेरित आउटफिट पहना, जिसमें ‘विट्रुवियन मैन’ की झलक दिखी। वहीं Ananya Birla ने ब्लैक आउटफिट के साथ मेटैलिक फेस मास्क पहनकर फ्यूचरिस्टिक लुक पेश किया।




गौरवी कुमारी और नताशा पूनावाला का ग्लैमर

Natasha Poonawalla ने अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा।वहीं जयपुर की राजकुमारी Gauravi Kumari ने पिंक साड़ी में सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक से शाही अंदाज पेश किया।

सोशल मीडिया पर छाए लुक्स

Met Gala 2026 के इन शानदार लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भारतीय सितारों ने इस बार फैशन के साथ अपनी संस्कृति और विरासत को भी दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया।

Publisher: INH 24x7