
Summer Tips: गर्मियों में खुद को स्वस्थ रखने के कुछ आसान तरीके, नहीं पड़ेंगे बीमार, उम्र होगी लंबी
Summer Tips: गर्मियों का मौसम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और उमस भरी गर्मी न सिर्फ परेशान करती है। बल्कि बीमार भी कर देती है। जिसकी वजह से अधिकतर लोगों को डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, बदन दर्द, आलस, आदि कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में बीमार पड़ने से खुद को कैसे बचाएं। इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे है। जिन्हे करने से न सिर्फ आपका स्वस्थ बेहतर होगा। बल्कि उम्र भी लंबी होगी। तो चलिए जानते है खुद को फिट रखने के कुछ तरीकों के बार में,,,
=सुबह-सुबह हल्की वॉक या योग करें. गर्मी में भारी व्यायाम शरीर पर तनाव डाल सकता है, इसलिए सूरज कम होने के बाद हल्की गतिविधियां ही करें. पर्याप्त नींद और आराम भी जरूरी है.
= गर्मियों में शरीर तेजी से पानी खोता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी या फलों का जूस भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. कोशिश करें कि रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी लें.
= भारी और तैलीय भोजन गर्मियों में पचाना मुश्किल होता है. फ्रूट सलाद, दही, ओट्स और हरी सब्ज़ियां शरीर को ऊर्जा देती हैं और पेट को हल्का रखती हैं.
= हल्के रंग और कॉटन के कपड़े पहनें. ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि पसीने को सोखकर आराम भी पहुंचाते हैं. धूप में बाहर जाते समय कैप या छाता का इस्तेमाल करें और सनस्क्रीन भी लगाएं.
=गर्मी के समय ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें। जब भी बाहर से आएं तो सीधे एसी या कूलर के सामने न बैठें, बल्कि पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें। ठंडे पानी से स्नान करना भी शरीर को राहत देता है। हालांकि स्नान भी आप बाहर से आने के 15-20 मिनट बाद ही करें।
=तरबूज, खीरा, संतरे और खट्टे फल गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं. ये न केवल पानी की कमी को पूरा करते हैं बल्कि शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल भी देते हैं.
Publisher: INH 24x7
