होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में YouTube डाउन, कंपनी ने बताया तकनीकी खामी का कारण...

अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में YouTube डाउन, कंपनी ने बताया तकनीकी खामी का कारण...

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अमेरिका समेत कई देशों में अचानक बाधित हो गईं। इस आउटेज का असर अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम सहित अन्य क्षेत्रों में देखने को मिला । यूजर्स ने ऐप डाउनलोड न होने, वीडियो स्ट्रीमिंग रुकने और वेबसाइट सही से लोड न होने जैसी समस्याओं की शिकायत की। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार लाखों यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ऐप, म्यूजिक और किड्स सर्विस भी प्रभावित:

रिपोर्ट्स के मुताबिक समस्या सिर्फ मुख्य प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रही, बल्कि YouTube ऐप के साथ-साथ YouTube Music और YouTube Kids सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि Google, AWS और Cloudflare से जुड़ी सेवाओं में भी दिक्कत महसूस हुई, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई।

कंपनी ने मानी तकनीकी खामी:

YouTube की आधिकारिक सपोर्ट टीम TeamYouTube ने सर्विस में आई रुकावट को स्वीकार करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण यूजर्स को दिक्कत हुई। कंपनी के मुताबिक होमपेज, रिकमेंडेशन सिस्टम और सर्च फीचर में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही इंजीनियरिंग टीम ने इसे ठीक करने पर काम शुरू कर दिया।

आंशिक रूप से बहाल हुई सेवाएं:

YouTube ने बताया कि वीडियो रिकमेंडेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी की वजह से स्ट्रीमिंग प्रभावित हुई थी। फिलहाल होमपेज फिर से काम करने लगा है, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरी सर्विस सामान्य कर दी जाएगी और यूजर्स को अपडेट दिया जाता रहेगा।


संबंधित समाचार