yash toxic ott rights offer: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'Toxic' अब अपने थिएट्रिकल रन के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी, जिसके बाद मेकर्स को इसकी कमाई से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वायलेंस के चक्कर में फिल्म की पूरी कहानी बिखर गई। इसके बाद फिल्म को मिले नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद फिल्म को एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की OTT डील ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डिजिटल राइट्स की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसकी उम्मीद मेकर्स ने शायद ही कभी की होगी।
OTT राइट्स की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट क्यों?
दरअसल, 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। लेकिन निर्माताओं ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि उनकी उम्मीद इससे कहीं ज्यादा थी। मेकर्स करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की डील की उम्मीद कर रहे थे। उन्हें भरोसा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी, जिससे इसके yash toxic ott rights offer की कीमत भी बढ़ जाएगी।
लेकिन फिल्म के प्रदर्शन ने मेकर्स की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। अब फिल्म के खराब प्रदर्शन और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म सभी भाषाओं के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए महज 30 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे रहे हैं।
500 करोड़ के बजट की भरपाई करना हुआ मुश्किल
30 करोड़ रुपये के इस कथित ऑफर के बाद मेकर्स के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यश की 'Toxic' को बड़े पैमाने पर बनाया गया है और फिल्म का अनुमानित बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर और प्री-बुकिंग के दौरान इसे लेकर काफी हाइप देखने को मिली थी। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा और बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती तेजी को बरकरार रखना मुश्किल हो गया।ऐसे में 500 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट वाली 'Toxic' के सामने थिएटर के बाद OTT से नुकसान की भरपाई करना एक बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है।
OTT के लिए बदलेगा 'Toxic' का वर्जन?
जानकारी के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की OTT रिलीज के लिए एक अलग वर्जन तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें एडल्ट फॉर्मेट का माना जा रहा है। इसी वजह से मेकर्स नुकसान की भरपाई करने के लिए OTT के लिए एक नया और फ्रेश एडिट तैयार करने पर विचार कर रहे हैं।फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 243.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। गौरतलब है कि फिल्म अपने अनुमानित मेकिंग बजट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है।
यश के साथ ये कलाकार आए नजर
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण KVN Productions और Monster Mind Creations ने किया है।फिलहाल फिल्म की OTT डील को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और डील अभी फाइनल नहीं हुई है।