होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट क्या अब कमलनाथ पर गिरेगी गाज! 

टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट क्या अब कमलनाथ पर गिरेगी गाज! 

MP News : मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों सिख दंगों का मामला तेजी से गूंज रहा है। बीते दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि कमलनाथ सिख दंगों के आरोपी है, जल्द ही उन्हें सजा हो सकती है। सिख दंगों के आरोप में पहले से ही एक कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर जेल में बंद है और अब कमलनाथ पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। 

आपको बता दें कि बीते दिन ही सीबीआई कोर्ट ने दूसरे कांग्रेस के बड़े नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ भी चार्जशीट प्रस्तुत की है और वो भी जल्द ही जेल में होंगे। तीसरा नाम कमलनाथ है। आने वाले समय में जो इस पूरे मामले में दोषी हैं। उनपर भी कार्यवाही होगी ऐसी उम्मीद है। 

मंत्री सारंग ने उठाए सवाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया है कि क्याए कांग्रेस सिख दंगों के आरोपी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव लड़ेगी।  कांग्रेस को इस बात का जवाब देना होगा कि जो व्यक्ति सिख कत्लेआम में स्वयं सामने खड़े होकर सिखों के कत्लेआम का दोषी है। जिसके दामन पर सिख दंगों के दाग हैं। क्या वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के लायक हैं। 

कमलनाथ को मिले सजा - मंत्री सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सिख परिवार इस बात की अपेक्षा करते हैं कि तीसरे अभियुक्त कमलनाथ ने सिख दंगों के समय भीड़ का उकसाने का काम किया था। उन्हें भी सजा मिले। जब हम सार्वजनिक क्षेत्र या राजनीतिक क्षेत्र में काम करते हैं तो किसी भी राजनीतिक दल का यह दायित्व है कि उसके किसी नेता पर इस प्रकार के कत्लेआम के दाग हैं। तो तुरंत प्रभाव से उनपर कार्यवाही होनी चाहिए। अगर कांग्रेस नेतृत्व कमलनाथ को पद से नहीं हटाता है। तो इससे यह स्पष्ट होता है कि उस समय के सिख कत्लेआम में कांग्रेस नेतृत्व का पूरा आशीर्वाद था और उसको करने के पीछे कांग्रेस नेतृत्व की मंशा थी।


संबंधित समाचार