होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

खाने के बाद पानी पीने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, आयुर्वेद में भी है सख्त मनाही, जानें वजह

खाने के बाद पानी पीने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, आयुर्वेद में भी है सख्त मनाही, जानें वजह

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद पानी पीने लगते है। जो की सेहत के लिए काफी हानिकारक है। पानी सेहत के लिए जितना जरूरी है। उतना ही जरुरी है कि खाने के बाद हम पानी का सेवन आराम से करें न की जल्दी। खाने के बाद पानी  20 से 30 मिनट के बाद पीना चाहिए । इससे पेट तक खाना आसानी से पहुंच जाता है। साथ ही पाचन में भी आसानी होती है। अगर आप भी खाने के दौरान या उसके तुरंत बाद पानी पीते है तो इसके कई तरह की परेशानियां हो सकती है। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में  ,, 
खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान

= खाने के तुरंत बाद अगर आप पानी पी रहे हैं तो इसका बुरा असर पाचन पर पड़ सकता है. ऐसा करने से डाइजेशन सही तरह नहीं हो पाता है और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खाने के कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए.

= अगर हम खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को खाना पचाने में बाधा डाल सकता है। इससे ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, जो लोग कम खाना चाहते हैं, वे खाना खाते समय थोड़ा पानी ले सकते हैं क्योंकि इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।

= आयुर्वेद में भी खाना खाने के बाद पानी पीने को नुकसानदेह बताया गया है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि कम हो जाती है।

= खाने में मौजूद फैट (फैट्स) जब ठंडे पानी के संपर्क में आते हैं, तो वे जमने लगते हैं. यह जमी हुई वसा आंतों में चिपक सकती है और लंबे समय में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकती है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है.

= खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना पचाने वाला नेचुरल समय बदल जाता है. जिससे जरूरत से ज्यादा और बार-बार भूख लगने लगती है, आप ओवरईटिंग करने लगते हैं, जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और मोटापा घेर सकता है. इसकी वजह से पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है. पेट में ऐंठन और दर्द शुरू हो सकता है.
 

 

 


संबंधित समाचार