होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Who is Arshiya Goswami : कौन है 9 साल की अर्शिया गोस्वामी, जिसकी हो रही है चारों तरफ चर्चा 

Who is Arshiya Goswami : कौन है 9 साल की अर्शिया गोस्वामी, जिसकी हो रही है चारों तरफ चर्चा 

दिल्ली। आज का दौर सोशल मीडिया का है। रातों-रात कौन कब फेमस हो जाए ये कोई नहीं जनता क्योंकि आए दिन यहां कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों इंटरनेट पर एक 9 साल की बच्ची खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल इस प्रतिभावान लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इस लड़की की प्रतिभा का कायल होता जा रहा है। इस लड़की का नाम अर्शिया गोस्वामी है।  चलिए जानते है आखिर कौन है ये अर्शिया गोस्वामी जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।  

कौन है 9 साल की अर्शिया गोस्वामी 

इन दिनों सोशल मीडिया पर 9 साल की लड़की अर्शिया गोस्वामी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हरियाणा की अर्शिया गोस्वामी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा जिसमे वह 75  किलो का वजन उठाते नजर आ रही है। अर्शिया के इस कारनामे को देख कर हर कोई हैरान है। अपने इस गजब की प्रतिभा के साथ अर्शिया गोस्वामी ने भारत की सबसे कम उम्र की डेडलिफ्टर का खिताब अपने नाम कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी अर्शिया ने ऐसा कमाल किया है। जब वो महज 6 साल की थी तब उसने 45 किलो का वजन उठा कर सबसे कम उम्र की डेडलिफ्टर का खिताब अपने नाम किया था। 

 

लोगों के आए रिएक्शन 

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9.5 मिलियन लोग देख चुके हैं।  वहीं, 4 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर भी कर चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के बहुत सारे रिएक्शन देखने को मिल रहे है। एक यूजर ने लिखा '9 साल की बच्ची के लिए ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। वही दूसरे ने लिखा , 'आमतौर पर 9 साल की उम्र में बच्चे अपने घर से नहीं निकलते।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'ये देखना सुखद है।'


संबंधित समाचार