इंसान के शरीर पर कई जगहे तिल होते है। जो उनकी सौभव, भाग्य और भविष्य के बारे में बताते है। इतना ही नहीं शरीर के कुछ अंग ऐसे भी है। जहां पर तिल होना राजयोग की निशानी भी मानी जाती है। ऐसे में आज हम आपको शरीर के कई हिस्सों में तिल होने के मतलब और महत्त्व के बार में बताने जा रहे है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। क्योकि ऐसे लोग अपने जीवन में दौलत, शोहरत और राजसी ठाट-बाट जन्म से ही लिखवा के लाते है। तो चलिए जानते है राजयोग की निशानी के बारे में ,,,,,
दाहिने गाल पर तिल होना
दाहिने गाल पर तिल होना सौभाग्यशाली होने की निशानी है। ऐसे लोग बहुत कम मेहनत में भी बड़ी कामयाबी पाते हैं। खासतौर पर उन्हें 35 साल की उम्र में हर ऐशो-आराम मिल जाता है।
नाक पर तिल
जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, वो भी किस्मत के बहुत धनी होते हैं। खासतौर पर जिन लोगों की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, उन्हें जीवन में हर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
कमर पर तिल
कमर पर तिल होना भी अच्छी किस्मत का सूचक है। खासतौर पर अगर किसी स्त्री के बाई कमर पर तिल है, तो वो न सिर्फ बहुत धनवान होती है बल्कि उसका व्यक्तित्व भी बहुत प्रभावशाली होता है। वहीं, पुरुषों की दाई कमर का तिल भाग्यशाली माना जाता है।
अंगूठे पर तिल
आपके अंगूठे पर अगर तिल है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह आपके भाग्यशाली होने का सूचक है। वहीं, अगर आपके अंगूठे के बीचों-बीच तिल है, तो फिर आपको कामयाबी से कोई नहीं रोक सकता।
माथे के बीचों-बीच तिल
माथे के बीचों-बीच तिल होना, व्यक्ति की अपार सफलता की सूचक है। ऐसे लोगों का भाग्य 35 की उम्र के बाद सूर्य के समान चमकता है। जीवन में हर तरह की भौतिक वस्तुएं मिलने के साथ भी ऐसे लोगों को मान-सम्मान भी बहुत मिलता है।
हथेली के बीचों-बीच तिल होना
जिन लोगों की हथेली के बीचों-बीच तिल होता है, उन्हें भी जीवन में कामयाबी जरूर मिलती है। खासतौर पर अगर मुट्ठी बंद होने पर हथेली में तिल आ जाता है, तो ऐसे लोग जीवनभर बहुत कमाई करते हैं।
छाती और पीठ
यदि किसी व्यक्ति के सीने के ठीक मध्य भाग में तिल है, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इनका जीवन विलासिता और सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं, पीठ पर तिल होना 'आर्थिक सुरक्षा' का प्रतीक है। ऐसे लोगों को जीवन के किसी भी पड़ाव पर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता; उनका हाथ हमेशा भरा रहता है।