होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Security : भारत के किस मुख्यमंत्री को मिली है सबसे खतरनाक सिक्योरिटी, जानिए

CM Security : भारत के किस मुख्यमंत्री को मिली है सबसे खतरनाक सिक्योरिटी, जानिए

CM Security : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने 10वीं बार प्रदेश की कमान संभाली।

नीतीश कुमार की शपथ के बाद एक सवाल चर्चा में है कि, देश के किन मुख्यमंत्रियों को सबसे कड़ा सुरक्षा कवच मिला है और नीतीश कुमार किस स्थान पर आते हैं? आइए आपको बताते है कि भारत का वो कौन सा मुख्यमंत्री है जिसे सबसे खतरनाक सुरक्षा मिली हुई है। 

किसी सीएम को मिली कड़ी सुरक्षा?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश में सबसे एडवांस और कड़ी सुरक्षा मिलती है। योगी आदित्यनाथ को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है। पहले उन्हें एनएसजी की सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी सीआरपीएफ की स्पेशल सिक्योरिटी विंग और यूपी पुलिस के पास है। योगी के सभी कार्यक्रमों में PM लेवल ASL जांच होती है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह मॉडल देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे कड़ा सुरक्षा सिस्टम माना जाता है।

इन मुख्यमंत्रियों को मिली है Z+ सुरक्षा 

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पहले नॉर्थ ईस्ट तक सीमित Z श्रेणी की सुरक्षा थी। अब उन्हें पूरे देश में Z+ सुरक्षा कवच दिया गया है। वे उन गिने-चुने मुख्यमंत्रियों में हैं जिन्हें ऑल इंडिया Z+ कवर मिला है।

रेखा गुप्ता (दिल्ली) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हाल ही में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्हें भी अब Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने उनके लिए दो-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। 

नीतीश कुमार बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा—किसी से कम नहीं है। नीतीश कुमार भी देश के सबसे सुरक्षित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। उन्हें भी Z+ कैटेगरी और ASL सुरक्षा दी गई है। उनके पास बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के तहत अतिरिक्त सुरक्षा है। लगभग 200 प्रशिक्षित कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। सुरक्षा में SSG के साथ ITBP, CRPF, NSG और SPG जैसी स्पेशल फोर्सेज शामिल रहती हैं।

तीन-लेयर सिस्टम में बंटी सुरक्षा 

इनर लेयर – SSG कमांडो
मिड लेयर – स्पेशल ब्रांच
आउटर लेयर – स्थानीय पुलिस

इस तरह सुरक्षा के लिहाज से नीतीश कुमार भी देश के सबसे सुरक्षित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।


संबंधित समाचार