होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Health Quest : जब पेरेंट्स को हो शुगर-थायराइड तो हलके में न लें, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

Health Quest : जब पेरेंट्स को हो शुगर-थायराइड तो हलके में न लें, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

भागदौड़ से भरी इस जिंदगी में आए दिन लोग हेल्थ (Health) से रिलेटेड कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्वस्थ रहने पर ही हमारा शरीर कोई काम कर सकता हैं इसलिए यह जरुरी है कि आप अपना ध्यान रखें। कभी कभी हम छोटी-छोटी चीजों को इगनोर कर देते हैं जो बाद में लाइलाज बीमारी बन जाती है।

आज हम इस स्टोरी में आपके साथ शेयर करेंगे अपने पाठकों द्वारा पूछे गए कुछ ऐसे सवाल जो आम तौर पर लोगों की समस्या होती है। इन सवालों के जवाब दिल्ली के सीनियर फिजीशियन (Senior Physician) डॉ. रवि शर्मा (Dr. Ravi Sharma) नें दिए हैं।

सवाल : मेरी उम्र 33 साल है। मेरे पापा को शुगर और मम्मी को थाइरॉयड की प्रॉब्लम है। मैं जानना चाहती हूं कि ये रोग मुझे ना हों, इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए?

आशा, रायपुर

जवाब : शुगर और थाइरॉयड दोनों लाइफस्टाइल बेस्ड हेल्थ इश्यूज हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी रूटीन लाइफस्टाइल और डाइट को जितना संभव हो, सही रखें। इससे अनुवांशिक रोग होने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके साथ ही आप शुगर और थाइरॉयड की रेग्युलर जांच करवाती रहें।

सवाल : मेरी बहन की उम्र 34 साल है। कुछ दिनों से उन्हें बिल्कुल भूख नहीं लगती है, पेट दर्द होता है, चक्कर भी आते हैं। उनका वेट लॉस भी तेजी से हो रहा है। प्लीज बताइए उन्हें क्या करना चाहिए?

दृष्टि, दंतेवाड़ा

जवाब : आपकी सिस्टर का वेट लॉस हो रहा है, चक्कर आ रहे हैं और भूख भी नहीं लग रही है। ऐसे में बिना देरी किए उनको तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर कुछ जांच करने की सलाह देंगी। इसके बाद उनकी बीमारी का पता चलेगा। बगैर जांच किए कोई सुझाव नहीं दिया जा सकता है।

सवाल : मैं 42 साल की वर्किंग वूमेन हूं। पिछले कुछ दिनों से मेरे हाथ, पैरों में हल्की सूजन हो रही है। पीठ में अकसर दर्द रहता है और आंखों के नीचे भी सूजन बनी रहती है। कृपया इससे रिलीफ के लिए कोई उपाय बताइए।

विशाखा, जशपुर

जवाब : आपने यह नहीं बताया कि आपको शुगर है या नहीं। आप सबसे पहले अपने शुगर की जांच कराएं। आप जिस तरह की समस्या का जिक्र कर रही हैं, अकसर शुगर बढ़ने में ऐसी समस्याएं होती हैं। अगर शुगर नॉर्मल है तो जरूर आप एक बार किडनी फंक्शन टेस्ट यानी केएफटी करवाएं। ध्यान रखें कि किडनी में इंफेक्शन से भी इस तरह की समस्या हो सकती है। जांच कराने के बाद ही उपचार शुरू होगा।

सवाल : मेरी मां 54 साल की घरेलू महिला हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके गले में सूजन है और खराश भी रहती है। जब वह अपने हाथ को ऊपर उठाती हैं तो उन्हें चक्कर आते हैं, प्लीज बताएं कि इनसे निजात पाने के लिए वह क्या कर सकती हैं?

रोशनी, दुर्ग

जवाब : सबसे पहले आप ईएनटी विशेषज्ञ से अपनी मां की जांच करवाएं। कई बार टॉन्सिलाइटिस की वजह से ऐसी समस्या होती है। इसके लिए डॉक्टर दवा बताएंगे। हाथ उठाने पर आपकी मां को चक्कर आ रहे हैं, इससे लग रहा है कि उनको सर्वाइकल की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए एक बार हड्डी रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना पड़ेगा।

सवाल : मेरी बेटी की उम्र 20 साल है। वो अंडरवेट है। बहुत कोशिशों के बावजूद उसका वेट नहीं बढ़ रहा है। प्लीज बताएं कि उसकी डाइट में ऐसा क्या शामिल करूं, जिससे उसका वेट बढ़ जाए?

शकुंतला, बालोदा बाजार

जवाब : सबसे पहले आप अपनी बेटी का बीएमआई चेक कराएं, इससे पता चलेगा कि उनकी लंबाई कितनी है और लंबाई के अनुसार वेट कितना होना चाहिए। इसके आधार पर अगर वेट कम होगा तो डॉक्टर की सलाह पर डाइटीशियन से डाइट चार्ट बनवा लें। इसके अलावा आप यह भी नोटिस करें कि कहीं आपकी बेटी कम एक्टिव तो नहीं रहती है। अगर वह कम एक्टिव रहती है तो आपको प्रोटीन बेस्ड फूड्स उसे अधिक मात्रा में खिलाना चाहिए। इससे वजन बढ़ने में कुछ मदद मिलेगी।


संबंधित समाचार