होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Hoisting And Unfurling Difference: 15 अगस्त पर तिरंगा फहराया जाता है या ध्वजारोहण? जानिए दोनों में अंतर

Hoisting And Unfurling Difference: 15 अगस्त पर तिरंगा फहराया जाता है या ध्वजारोहण? जानिए दोनों में अंतर

Flag Hoisting Rules:  भारत देश में हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को सम्मान के साथ तिरंगे को फहराया जाता है, लेकिन इन दोनों अवसरों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया अलग होती है। आम बोलचाल में लोग ध्वजारोहण और झंडा फहराने को एक ही अर्थ में इस्तेमाल कर देते हैं, जबकि इनके बीच महत्वपूर्ण अंतर है। तो चलिए आजादी के 80 बरस पर जानते है कि झंडा फहराने और ध्वजारोहण में क्या होता है अंतर  .... 

झंडे को नीचे से ऊपर खींचकर फहराया जाता है

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा का ध्वजारोहण होता है। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज को नीचे की स्थिति से रस्सी के माध्यम से ऊपर ले जाकर खोला जाता है। दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री इस परंपरा का पालन करते हैं। यह प्रक्रिया स्वतंत्रता प्राप्ति और देश के नए सफर का प्रतीक मानी जाती है।

तिरंगा कब फहराया जाता है?

वहीं 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को फहराया जाता है । इस दिन राष्ट्रीय ध्वज पहले से ही ऊपर बंधा रहता है और उसे वहीं खोला जाता है। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा निभाते हैं।

 

 

 


संबंधित समाचार