होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में इन 9 रंगों को करें धारण, चमक उठेगी किस्मत, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में इन 9 रंगों को करें धारण, चमक उठेगी किस्मत, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2026:  चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है। जिसका समापन  27 मार्च को होगा। इन 9 दिनों तक भक्त मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेते है। पूजा में रंगों का विशेष महत्त्व है। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन विशेष रंग पहनने से माता की कृपा बरसती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए और क्या है इसके पिछे का महत्व ,,, 

नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग का महत्व

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. पीला रंग खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक होता है.

दूसरा दिन

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है. हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है.

तीसरा दिन

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग संतुलन और स्थिरता को दर्शाता है.

चौथा दिन 

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. इस दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग ऊर्जा, उत्साह और शक्ति का प्रतीक है.

पांचवां दिन

पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, जो पवित्रता और शांति का संकेत देता है.

छठा दिन

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग साहस और शक्ति का प्रतीक है। यह देवी के उग्र रूप का प्रतीक है।

सातवां दिन 

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, जो आत्मविश्वास और ताकत को दर्शाता है. नीला रंग शांति और गहरे नीले आकाश की गहराई का प्रतीक है। यह देवी के ज्ञान की गहराई का प्रतिनिधित्व करता है।

आठवां दिन 

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है. गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है।

नौवां दिन 

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग पहनना शुभ माना जाता है, जो आध्यात्मिकता और समृद्धि का प्रतीक है.


संबंधित समाचार