COPPER BENEFITS : पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी की मात्रा अगर शरीर में सही न हो तो लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती है। ऐसे में अगर आप तांबे के बर्तन या बोतल में पानी पीते है तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचते है। क्योकि तांबे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। कहा जाता है कि तांबे में रखा पानी अपने आप शुद्ध हो जाता है और इसे पीने से पेट और त्वचा की समस्याएं दूर होती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। ऐसे ही कुछ और भी फायदे है ,,, तो चलिए जानते है उनके बारे में ,,,
एनीमिया से लड़ने में सहायक
कॉपर आहार से आयरन के अवशोषण में सहायता करता है और हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे एनीमिया को रोकने और उसका प्रबंधन करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए अच्छा-
तांबा के बर्तन में पानी पीने से पाचन अच्छा होता है. ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही नुकसानदेह बैक्टीरिया को खत्म करता है, पेट की सूजन को कम करता है और मेटाबोलिज्म को सुधारता है.
बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
तांबे के बर्तन में पानी रखने से इसमें तांबे के अंश मिल जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होता है. तांबे के एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करते हैं. यह शरीर में इम्यून सेल्स को सक्रिय करता है.
दिल के लिए सही
तांबे का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों का खतरा को कम करने में काफी कारगर होता हैं। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखता है। जिससे हृदय से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
तांबा त्वचा के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. साथ ही यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है. मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करता है.इसके अलावे भी यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों को झड़ने से बचाता है।
कैंसर के खतरे को करे कम
तांबे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) को कंट्रोल करके कैंसर के खतरे को कम करते हैं. यह सेल्स के क्षरण को रोकता है. शरीर में कैंसरजनित तत्वों का प्रभाव कम करता है.