होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Vivian Dsena दूसरी बार बने पिता, पत्नी Nooran Aly ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी...

Vivian Dsena दूसरी बार बने पिता, पत्नी Nooran Aly ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी...

Vivian Dsena Welcomes Baby Boy: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Vivian Dsena के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी Nooran Aly ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के साथ विवियन दूसरी बार पिता बन गए हैं। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ कहानियां बताने के लिए नहीं होतीं, बल्कि उन्हें जीया जाता है, और अब उनका परिवार पहले से बड़ा हो गया है।

परिवार में बढ़ी खुशियां, अब चार बच्चों के पिता बने विवियन

बता दें कि विवियन और नूरान की पहले से एक बेटी है। इसके अलावा नूरान की पिछली जिंदगी से दो बेटियां हैं, जिन्हें विवियन ने अपनाया है। ऐसे में बेटे के जन्म के बाद अब यह कपल चार बच्चों का माता-पिता बन चुका है और परिवार में खुशी का माहौल है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने कमेंट्स के जरिए विवियन को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।

प्राइवेट लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं विवियन

Vivian Dsena अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनकी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर भी पहले सामने नहीं आई थी। विवियन ने साल 2022 में Nooran Aly से गुपचुप निकाह किया था। इससे पहले उनकी शादी Vahbiz Dorabjee से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

इन शोज से मिली पहचान

Vivian Dsena टीवी के मशहूर चेहरों में से एक हैं। उन्होंने ‘मधुबाला’ और ‘प्यार की एक कहानी’ जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाई। साल 2024 में वह Bigg Boss में भी नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। विवियन डीसेना के घर बेटे के जन्म के साथ खुशियों का माहौल है। फैंस उनके इस नए सफर के लिए उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को सादगी और प्राइवेसी के साथ जीना पसंद करते हैं।


संबंधित समाचार