होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर' पर बनाएंगे बड़ी फिल्म, जाने पूरी अपडेट...

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर' पर बनाएंगे बड़ी फिल्म, जाने पूरी अपडेट...

Operation Sindoor movie: बॉलीवुड  फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित जल्द ही एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रही  है। इसके लिए फिल्ममेकर ने प्रोड्यूसर और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को काफी बड़े पैमाने पर तैयार की रही है, और ये इंडस्ट्री के लिए हाई-प्रोफाइल वेंचर हो सकता है।

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनने की तैयारी शुरू:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री के प्रोडक्शन और T-Series के बैनर तले बनाई जाएगी। विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे। हालांकि अभी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी है, लेकिन फिल्म जगत में इस घोषणा ने हलचल पैदा कर दी है।

देशभक्ति और बड़े बजट से जुड़ी फिल्मों के हैं प्रोड्यूस:

हाल के वर्षों में भूषण कुमार देशभक्ति और बड़े बजट से जुड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हाल में रिलीज मूवी ‘बॉर्डर 2’ हैं, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन नजर आए थे। इसके अलावा वह नई फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ भी काम कर रहे हैं।

इन फिल्मों का कर चुके निर्देशन:

वहीं विवेक अग्निहोत्री की बात करें तो वह ‘फाइल्स’ ट्रिलॉजी को लेकर काफी चर्चा में हैं। 5 सितंबर 2025 को उनकी हालिया फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज हुई थी। इससे पहले वह द ताशकेंट फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7-8 मई 2025 की रात को  भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अंजाम दिया गया एक सैन्य अभियान था। यह कार्रवाई पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अधिकृत मौजूद आतंकी ढांचे को इस ऑपरेशन के तहत निशाना बनाया गया सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 9 चिन्हित ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए। इस अभियान का उद्देश्य आतंकी संबंधित ढांचे और प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट करना था, जबकि उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था ।


संबंधित समाचार